भारत : हड़प्पा सभ्यता, वैदिक काल और उत्त्तर वैदिक काल

 

भारत : हड़प्पा सभ्यता -

प्राचीन काल  -

भारत में कांस्य युगीन सभ्यता सिंधु और सरस्वती नदी की घाटी में विकसित हुई। इसे सिंधु-सरस्वती सभ्यता, सिंधु घाटी सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता कहते हैं। इसका काल वही था ( यदि पहले का नहीं था) जो मेसोपोटामिया, चीन और मिस्र की सभ्यताओं का था। करीब 2500- ईसा पूर्व (यदि पहले नहीं) नियोजित और निर्मित ये नगर 1920 के दशक में तब प्रकाश में आए. जन पुरातत्वविदों ने वहाँ खुदाई की। फिलहाल 500 स्थल ज्ञात हैं। उनमें सबसे महत्वपूर्ण हड़प्पा (पंजाब), मोहेंजो-दड़ो (सिंध), लोमल (गुजरात), कालीबंगन (राजस्थान), रोपड़ (पंजाब), वाली कुणाल राखीगढ़ी (हरियाणा) और धोलावीर (गुजरात) हैं।

प्राचीन काल

विस्तार -

यह सभ्यता उत्तर में मांडा (जम्मू), दक्षिण में नर्मदा मुहाना ( दैमाबाद), पश्चिम में सुतकागेंदोर (मकरान तट, बलूचिस्तान) और पूर्व में आलमगीरपुर (भेरठ के निकट, उत्तर प्रदेश) तक फैली थी।

नगर योजना -

वे लोग सुनियोजित नगरों में रहते थे। वे कमोबेश एक जैसी योजना पर अमल करते थे। नगरों में चौड़ी सड़कें थी, जो समकोण पर एक दूसरे को काटती थी। मकान ईंट के बने थे। ज्यादातर मकान दो मंजिला थे। हरेक घर में कुएं, स्नानगृह, नाली और परनाली थी। साफ-सफाई का स्तर बहुत उन्नत था। खड़गे बिछी सड़कें और सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था अनजानी नहीं थी। मोहंजोदड़ो में निवास गृहों के अलावा अनेक खंभों वाले विशाल हाल भी मिले। लेकिन सबसे प्रमुख विशेषता थी विशाल स्नानगृह (180 फुट - लंबा और 108 फुट चौड़ा)। उसमें स्नान के लिए इस्तेमाल होने वाला जलाशय 39 फुट लंबा, 23 फुट चौड़ा और आठ फुट गहरा था। हड़प्पा का विशाल अनाज भंडार एक अन्य महत्वपूर्ण इमारत थी। ऐसा प्रतीत होता है कि किसान जिंस की शक्ल में लगान देते थे। मजबूत नगर-दुर्ग की उपस्थिति एक और महत्वपूर्ण विशेषता थी। दुर्ग में सार्वजनिक इमारत होती थी। दुर्ग के नीचे नगर का दूसरा हिस्सा था। यहां आम लोगों के मकान थे।

समाज और अर्थव्यवस्था -

हड़प्पावासी कृषि, पशुपालन, दस्तकारी, व्यापार और वाणिज्य में माहिर थे। मुख्य फसलें गेहूं, जौ, राई, तिल और मटर थीं। लोथल और रंगपुर में धान मिलें हैं। कालीबंगन में हल की लीक के निशान मिले हैं। उनसे पता चलता है कि वे हल का इस्तेमाल करते थे। फसल काटने के लिए हसुआ का इस्तेमाल होता था। सिंचाई के लिए नहर का इस्तेमाल नहीं होता था। लोगों को कपास और रूई की जानकारी थी। गाय, बकरी, भेड़, सांड, कुत्ते, बिल्ली, ऊंट और गधे जैसे जानवरों को पालतू बनाया जा चुका था। लोग अनाज, मछली, मांस, दूध, अंडे और फल खाते थे। ज्यादातर तांबा और कांस्य के बने औजार और हथियार इस्तेमाल किए जाते थे। जेवरात सोना, चांदी, कीमती पत्थरों, रत्नों, शंख और हाथी के दांत के बने होते थे। दस्तकारों में कुम्हार, बुनकर, राजमिस्त्री, बढ़ई, लोहार, सूरार, शिल्पकार, संग-तराश, ईंट बनाने वाले और ठठेरे शामिल थे।

साक्ष्य इंगित करते हैं कि मेसोपोटामिया के साथ हड़प्पावासियों के व्यापारिक संबंध थे। वे सोना, रांगा, तांबा जैसी धातुओं का और अनेक प्रकार के रत्नों को आयात करते थे। उनके निर्यात में कृषि उत्पाद, सूती सामान, बर्तन, जेवरात, हाथी के दांत को बनी चीजें और दस्तकारी के अन्य सामान शामिल थे। हड़प्पा की मिट्टी को बनी मुहरों का इस्तेमाल संभवतः वाणिज्यिक उद्देश्यों से होता था। समाज वर्गों में विभाजित था। नगर-दुर्ग की मौजूदगी शासक वर्ग के अस्तित्व को ओर इशारा करती है। इसमें संभवतः पुरोहित भी शामिल थे। समाज में उनके अलावा सौदागर, दस्तकार और आम लोग लेकिन हमें इस बारे में ठीक-ठीक पता नहीं है।

धर्म और संस्कृति -

मातृदेवियां हड़प्पावासियों के बीच बेहद लोकप्रिय प्रतीत होती हैं। मातृदेवियों को मिट्टी की बनी अनेक मूर्तियां मिली हैं। मोहेंजो-दड़ो में एक पुरुष देवता भी मिला है, जिसे शिव (पशुपति) का आदिरूप बताय गया है। उसे एक मुहर पर पशुओं से घिरे योग को मुद्रा में बैठे दिखाया गया है। लिंग पूजा, वृक्ष पूरा और जद्वात्मवाद भी प्रचलन में थे। विभिन्न स्थलों पर मिले ताबीज और जंतर आत्माओं तथा भूत-प्रेत पर उनके विश्वास की और इशारा करते हैं। हड़प्पा वासियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी को भी कुछ जानकारी थी। उन्हें नागर-अभियांत्रिकी, चिकित्सा मापतोल, स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी थी। ये लिखना भी जानते थे वे एक लिपि का प्रयोग करते थे, जिसे अभी तक नहीं समझा जा सका है।

पतन -

यह कहना कठिन है कि ठीक-ठीक किन कारणों से इस सभ्यता का पतन हो गया। एक समय इतिहासकार मानते थे कि आर्यों के आक्रमण ने हड़प्पा सभ्यता को खत्म कर डाला। लेकिन अब कुछ इतिहासकार मानते हैं कि आर्यों के आक्रमण का सिद्धांत मिथक था। उनका विश्वास है कि आर्य लोग भारत के मूल निवासी थे और सिंधु-सरस्वती सभ्यता के लाग दरअसल आर्य ही थे। प्राकृतिक आपदाएं इस सभ्यता के पतन का सबसे महत्वपूर्ण कारण जान पड़ती है। मोहेंजो-दड़ो में बार-बार आने वाली बाढ़ कालीबंगन और बांवाली में नदियों का सूखना, मिट्टी की उर्वरता में डास, लकड़ियों के लगातार इस्तेमाल से जंगलों का खत्मा, भूकंप, अल्पवृष्टि, रेगिस्तान के फैलाव ने इस सभ्यता के पतन में भूमिका निभाई। यह तर्क भी दिया जाता है कि यह सभ्यता कभी समाप्त नहीं हुई, क्योंकि जो आर्य सभ्यता आज तक चल रही है, वह कांस्य युग से चली आ रही है।

भारत : वैदिक काल -

इन इतिहासकारों के अनुसार यह भी एक मिथक है कि आर्य लोग बाहर से आए। अब तक यह माना जाता था कि हड़प्पा सभ्यता के समाप्त होने के बाद आर्य सभ्यता शुरू हुई। लेकिन आजकल कुछ अनेक इतिहासकार मानते हैं कि आर्य सभ्यता सरस्वती संस्कृति के साथ और पुराने समय की हो सकती है। उन्होंने सरस्वतौ संस्कृति में खेतों, वेदियों, पूजा की मूर्तियों और अन्य सांसकृतिक परंपराओं का उल्लेख किया है, जो बहुत पुराने समय से आर्य सभ्यता की निरंतरता की ओर संकेत करते हैं। हमें वेदों से आर्यों की प्रारंभिक जीवन जीवन शैली की जानकारी मिलती है। 'वेद' शब्द की उत्पत्ति 'विद्' से हुई है, जिसका अर्थ होता है ज्ञान। वेदों के श्लोक जबानी एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ो तक पहुंचे। इसलिए बंद को 'श्रुति' कहते हैं। वेद चार है ऋगवेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेदा हरेक वेद को फिर चार हिस्सों में - सहिता, ब्राह्मण, आरण्यक और उपनिषद में बांटा जाता है।

समाज और धर्म -

आर्य समाज मूलतः पुरुष प्रधान था। लेकिन महिलाओं का आदर किया जाता था। 'परदा' प्रणाली नहीं थी। परिवार का मुखिया कुलपति कहलाता था। परिवार सबसे छोटी सामाजिक इकाई थी। कई परिवारों (कुल) को मिलाकर ग्राम का निर्माण होता था और कई ग्रामों को मिलाकर "विश" का गठन होता था। ग्रामों और विशों के प्रमुख को क्रमशः "ग्रामणी" और "विशपति" कहते थे। कई विशों को मिलाकर कबीला बनता था जिसे "जन" कहते थे और जिस पर कबीलाई सरदार या "राजन" का शासन होता था। राजन की सहायता के लिए दो परिषदें "सभा" और "समिति" होती थीं। पुरोहित और सैन्य प्रमुख (सेनानी) होते थे। प्रारंभिक आर्य समाज जाति विभाजित नहीं था। बाद में यह चार हिस्सों (वर्ण) में बंट गया। ब्राह्मण धार्मिक कर्मकांड कराते, क्षत्रिय पर कल्याण और सुरक्षा की जिम्मेदारी थी जबकि वै खेती-बाड़ी और व्यापार करते थे। शूद मेहनतकश थे। समाज में चतुराश्रम, यानि जीवन की चार अवस्थाओं, ब्रहमचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास का भी पालन किया जाता था। जीवन का अंतिम लक्ष्य मोक्ष था। यह धर्म से निर्देशित जीवन का पालन करके हासिल किया जा सकता था, जो जीवन का सही मार्ग था। गीता को ईश्वर का संदेश माना जाता है। यह निष्काम कर्म सिखाती है। जिसमें बिना फल की इच्छा के कार्य करना होता है। आर्य प्रकृति की शक्तियों (आग, पानी, सूरज और विद्युत) की पूजा करते। वे यज्ञ करते थे। इन्द्र, अग्नि, वरुण, रुद्र कुछ वैदिक देवता हैं। उषा, वाक, रात्रि, अरण्यनी कुछ देवियां थीं। बाद में आर्यों ने महसूस किया कि प्रकृति की शक्ति के पीछे एक ही सर्वोच्च शक्तिमान है, जो इस ब्रह्मांड को चला रही है। उपनिषद में एकेश्वरवाद की शिक्षा समाहित है। वैदिक साहित्य के अलावा रामायण, महाभारत और पुराण हमें पूर्व आर्य समाज की जानकारी देते हैं। महाभारत के एक अंश, गीता को आज भी अत्यधिक पवित्र माना जाता है।

अर्थव्यवस्था -

आर्य प्राथमिक रूप से पशुपालन और खेती-बाड़ी करने वाले लोग थे। खेती और पशुपालन उनका मुख्य व्यवसाय था। गेहूं और जौ उनकी मुख्य फसलें थीं। बाद में दाल और चावल उसमें जुड़ गए। नदियों और झीलों से नहरें खोदकर सिंचाई की जाती थी। आर्य गाय, घोड़े, भेड़, बकरे और कुत्ते पालते थे। कपड़े बुनना और बर्तन बनाना प्रमुख दस्तकारी थी। बढ़ई, लोहार और सुनार भी थे। लोहार लोहे के विभिन्न औजार और हथियार बनाते थे। इस तरह लोहे ने कृषि और व्यापार को बढ़ाने में मदद की। व्यापार मुख्यतः बार्टर (भालों के आदान-प्रदान) के आधार पर होता। बाद में मुद्रा का इस्तेमाल होने लगा। व्यापार जमोनी और जल मार्ग दोनों से होता था। रथ, चौपहिया वाहन, जानवर और नौका परिवहन के मुख्य साधन थे।

उत्तर वैदिक युग -

छठी सदी ईसा पूर्व में उत्तर और पूर्व भारत में बड़े राज्य उभरे, जिन्हें महाजनपद कहते थे। इस तरह के 16 राज्य थे अंग, मगध, बज्जी, काशी, कौशल, मल्ल, कुरु, पंचाल, वत्स, अवंती, कंबोज, गंधार, - अस्मक, चेदी, मलय और सुरासेन। उनमें से मगध, कौशल और अवंती सर्वाधिक शक्तिशाली थे। कृषि के विस्तार, शहरीकरण को शुरुआत, व्यापार और उद्योग के विकास और क्षेत्रीय राज्यों के उद्भव से समाज में नई शक्तियों को जन्म दिया। इस तरह छठी शताब्दी ईसापूर्व सामाजिक-धार्मिक रूपांतरण का भी एक दौर था। लोगों ने कर्मकांडी ब्राह्मणवाद और वैदिक बलि प्रथा के खिलाफ अपना असंतोष व्यक्त किया। अनेक पंथ उभर कर आए। इनमें जैन और बौद्ध प्रमुख हैं।

बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित लुंबिनी में हुआ। वह कपिलवस्तु के शाक्य क्षत्रिय राजा सुद्धोधन के बेटे थे। उन्तीस वर्ष की उम्र में गौतम ने घर छोड़ दिया और बोधगया में पीपल के पेड़ के नीचे बोधि (ज्ञान) प्राप्त की। उन्होंने अपना पहला उपदेश (धर्मचक्र प्रवर्तन) वाराणसी के निकट सारनाथ में दिया। उनकी शिक्षाओं में चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग शामिल हैं।

 बुद्ध के अनुसार  -

  1. दुनिया दुख से भरी है; 
  2. तृष्णा दुख का कारण है; 
  3. तृष्णा पर जीत हासिल करने से दुख खत्म किया जा सकता है; 
  4. यह आटांगिक मार्ग पर चलकर प्राप्त किया जा सकता है जिनमें 

  • सच्ची दृष्टि
  • सही उद्देश्य
  • सतवचन 
  • सद्कर्म
  • सच्ची आजीविका
  • सद्स्मृति
  • सद्मनना 

उन्होंने भोग-विलास और कंजूसी दोनों चरम बिंदुओं से हटकर "मध्य मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। उन्होंने अपने अनुयायियों के लिए एक आचार संहिता (चोरी नहीं करना, हत्या नहीं करना इत्यादि) भी सूत्रबद्ध किया। उनका निधन 80 साल की उम्र में (483 ईसा पूर्व) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने